---Advertisement---

“महिला सशक्तिकरण” अभियान में जिले की महिलाएं बढ़-चढ़कर करें भागीदारी |

---Advertisement---

पालघर, 13 अप्रैल: महाराष्ट्र सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय द्वारा 09 अप्रैल, 2026 से आगामी 15 दिनों तक ‘महिला सशक्तिकरण’ अभियान के तहत एक व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को एक मंच प्रदान करना है।

पालघर जिले की उन महिलाओं ने, जिन्होंने सरकारी विभिन्न योजनाओं (जैसे- महिला स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास, वित्तीय सहायता योजनाएं आदि) का लाभ उठाकर अपने जीवन को समृद्ध बनाया है, तथा सरकारी सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभावान महिलाओं से अनुरोध है कि वे अपनी जानकारी, फोटो या छोटे वीडियो जिला सूचना कार्यालय, पालघर को भेजें। इसका आह्वान जिला सूचना कार्यालय, पालघर ने किया है।

आप इस प्रकार भाग ले सकते हैं:

विशेष प्रचार अभियान के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता है:

  • सफलता की कहानियां (Success Stories): योजना का लाभ उठाकर आपने जो व्यवसाय शुरू किया है या जो प्रगति की है, उसकी जानकारी।
  • यूजर जनरेटेड कंटेंट (UGC): योजना के लाभार्थियों द्वारा अपनी योजना के लाभ के साथ ली गई सेल्फी (Selfie with Scheme) या फोटो।
  • वीडियो बाइट्स: अपना अनुभव साझा करने वाला छोटा वीडियो या इंटरव्यू।

उपरोक्त सामग्री को अपने जिले के जिला सूचना कार्यालय के ईमेल पते diopalghar@gmail.com पर भेजा जाए।

इन सफलता की कहानियों को स्थानीय समाचार पत्रों, आकाशवाणी, सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स) और डिजिटल ई-बुकलेट के माध्यम से राज्य स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों (इन्फ्लुएंसर्स) के माध्यम से भी इस अभियान का प्रचार किया जाएगा।

पालघर जिले की इच्छुक महिला लाभार्थियों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए और अपनी जानकारी साझा करने के लिए जिला सूचना कार्यालय से संपर्क करें।

महिलाओं की प्रतिभा को सलाम करने और अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस अभियान में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान जिला सूचना अधिकारी राहुल भालेराव ने किया है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh