---Advertisement---

टी.पी.एस. कॉलेज पटना में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्न |

---Advertisement---

पटना | तृप्ति प्रमाण ब्यूरो
टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने शिविर का उद्घाटन करते हुए रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. रूपम ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सेवा भावना और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करते हैं।
शिविर में मिली उल्लेखनीय भागीदारी
रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. रवि प्रभाकर एवं डॉ. सोनू प्रताप चौधरी ने स्वयं रक्तदान कर छात्रों को प्रेरित किया। छात्र प्रतिनिधि शिवम पराशर ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इसके साथ ही आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 81 लोगों की नेत्र जांच की गई। चिकित्सकों ने आंखों की नियमित जांच, स्क्रीन समय में कमी एवं उचित देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाई।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति


इस अवसर पर प्रो. अंजलि प्रसाद, प्रो. शाइस्ता नूरी, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. ज्योत्सना कुमारी, डॉ. उषा किरण, डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. शशि प्रभा दुबे, डॉ. देवारती घोष, डॉ. नूतन, डॉ. ओंकार, डॉ. सानंदा सिन्हा, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. पासवान, डॉ. शशि शेखर सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. हंस कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशेखर ठाकुर, डॉ. तरन्नुम एवं डॉ. इफत नसरीन सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यालय कर्मियों में मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, जकी अहमद, वेंकटेश कुमार, अमन पटेल, अवनीत भूषण एवं चंदन कुमार के साथ छात्र प्रतिनिधि शिवम कुमार एवं नंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
भविष्य की योजनाएं
एनसीसी, एनएसएस एवं आईक्यूएसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मुकुंद कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय भविष्य में भी समाजोपयोगी एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh