---Advertisement---

गूगल इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, तकनीकी निवेश और नवाचार पर हुई विस्तृत चर्चा |

---Advertisement---

पटना/नई दिल्ली। बिहार में तकनीकी नवाचार और डिजिटल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से गूगल इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार भवन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में राज्य के डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी निवेश को बढ़ावा देने के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में तकनीकी सहयोग पर रहा फोकस

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और नवाचार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गूगल के प्रतिनिधिमंडल को राज्य में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं और तकनीकी निवेश को आकर्षित करने के लिए उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया।

बिहार में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति 2026’ के तहत गूगल को बिहार में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का विशेष निमंत्रण दिया। इस पहल से राज्य में आईटी सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने और एक सुदृढ़ साझेदारी बनाने पर सहमति व्यक्त की।

तकनीकी निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम

इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। गूगल जैसे वैश्विक तकनीकी दिग्गज के साथ इस मुलाकात को बिहार में तकनीकी निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक बेहद अहम और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

तृप्ति प्रमाण ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh