---Advertisement---

नालासोपारा में रिक्शा चालकों के लिए शुरू हुआ मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग, सौ से अधिक चालकों ने लिया हिस्सा |

---Advertisement---

नालासोपारा | तृप्ति प्रमाण

नालासोपारा पूर्व में रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया है। भारतीय जनता पार्टी वसई-विरार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिक्शा चालकों को मराठी भाषा की जानकारी देना है, ताकि भविष्य में होने वाली आरटीओ की मौखिक परीक्षाओं में उन्हें आसानी हो सके।

आरटीओ परीक्षा में होगी मदद

आयोजकों के अनुसार, आने वाले समय में आरटीओ द्वारा रिक्शा लाइसेंस और बैज के लिए मराठी भाषा में मौखिक परीक्षा अनिवार्य की जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर चालकों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

भाजपा की सामाजिक पहल

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे, केंद्र संचालिका डॉक्टर सुरेखा धनावडे और प्रशिक्षण शिक्षिका रोहिणी राजेश जाधव ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह के दौरान सौ से अधिक रिक्शा चालक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। यह कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर दो से तीन बजे और तीन से चार बजे तक चलेंगी।

प्रवेश के लिए ये हैं जरूरी दस्तावेज

इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए वाहन परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और दो पासपोर्ट साइज फोटो होना आवश्यक है। यह प्रशिक्षण नालासोपारा पूर्व के दुबे एस्टेट स्थित अमित ओमप्रकाश दुबे के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

संपर्क सूत्र

अधिक जानकारी और प्रवेश के लिए ऋषभ तिवारी (9370666432) एवं दीपक माने (9604655457) से संपर्क किया जा सकता है। भाजपा नेता अमित दुबे के मार्गदर्शन में यह सामाजिक सेवा का अभियान जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh