---Advertisement---

विरार की सुमित्रा देढीया को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026’ से किया गया सम्मानित |

---Advertisement---

विरार:

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली विरार की जाने-माने एक्यूपंक्चरिस्ट सुमित्रा अरविंद देढीया को उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए ‘महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026’ प्रदान किया गया है। आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन (AGMA) के बैनर तले छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में आयोजित एक भव्य प्रांतीय समारोह के दौरान उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

चिकित्सा एवं सामाजिक योगदान की सराहना

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सुमित्रा देढीया को एक्यूपंक्चर पद्धति के जरिए रोगियों के सफल उपचार और उनके निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है। इस भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से आए कई प्रमुख एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ और चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हुए।

समारोह में प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामय उपस्थिति

पुरस्कार वितरण समारोह में मराठी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता डॉ. सुयोग गोरहे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एड. नाजेर काजी, एड. दत्तात्रय जाधवर तथा एड. नागेश सोनुने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही डॉ. सतीश कराले, डॉ. नितीनराजे पाटील, डॉ. बाबुराव कानडे, डॉ. अभिजीत कवठकर और प्रशांत सावंत सहित संस्था के कई गणमान्य पदाधिकारियों की मंच पर उपस्थिति रही।

सुमित्रा देढीया को यह राज्यस्तरीय सम्मान मिलने पर संपूर्ण चिकित्सा जगत और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh