विरार

विरार: घर में स्कार्फ का फंदा बनने से 45 वर्षीय महिला की घुटने से मौत, इलाके में फैली सनसनी |

विरार (तृप्ति प्रमाण ब्यूरो)। वसई-विरार क्षेत्र के मनवेलपाड़ा इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ अपने घर में मौजूद 45 वर्षीय महिला के गले में अचानक स्कार्फ (दुपट्टा) फंस जाने से उसका दम घुट गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आकस्मिक मृत्यु (ADR) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

देर रात घर में हुआ हादसा

पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, मृतका की शिनाख्त महिपालसिंग किन्नरसिंग रावत (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो विरार पूर्व के मनवेलपाड़ा स्थित यशवंतवर्ती बिल्डिंग (सी/201) की रहने वाली थीं।

मृतका की 18 वर्षीय पुत्री अंजलि रावत ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग 1 बजे उनकी मां घर पर ही मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक उनका स्कार्फ गले में बुरी तरह से अटक गया और फंदा बन गया। सांस रुकने और दम घुटने से उनकी हालत बिगड़ने लगी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

परिजन आनन-फानन में महिला को स्थानीय मनवेलपाड़ा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत विरार पश्चिम स्थित सरकारी ग्रामीण अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, ग्रामीण अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती छानबीन में पुलिस को इस घटना में फिलहाल कोई आपराधिक या संदिग्ध पहलू नजर नहीं आया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए विरार थाना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर संख्या 108/2026) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सटीक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

न्यूज पोर्टल: तृप्ति प्रमाण

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।