पालघर

गणेश भक्तों के लिए राहत भरी खबर: उधना–रत्नागिरी गणपति स्पेशल ट्रेन का पालघर रेलवे स्टेशन पर हुआ ठहराव |

कोंकण जाने वाले यात्रियों का समय और पैसा बचेगा

गणेशोत्सव के पावन पर्व पर कोंकण अपने गांव जाने वाले पालघर, गुजरात और मुंबई क्षेत्र के गणेश भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेल प्रशासन ने उधना–रत्नागिरी गणपति स्पेशल ट्रेन को पालघर रेलवे स्टेशन पर ठहराव (स्टॉपेज) देने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से पालघर जिले के गणेश भक्तों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए मुंबई या गुजरात के स्टेशनों तक जाने का लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

शिवसेना प्रवक्ता केदार काले के प्रयासों को मिली सफलता

गौरतलब है कि शिवसेना प्रवक्ता केदार काले ने 24 जुलाई को रेल प्रशासन को पत्र सौंपकर गणेशोत्सव के दौरान विशेष ट्रेन चलाने और उसका ठहराव पालघर में देने की मांग उठाई थी। मांग स्वीकार होने पर उन्होंने रेल मंत्री, पश्चिम रेलवे के अधिकारियों और इस मुहिम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जानिए ट्रेन नंबर और रूट की पूरी जानकारी

पश्चिम रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 09022 (उधना–रत्नागिरी स्पेशल) और वापसी में ट्रेन नंबर 09021 (रत्नागिरी–उधना स्पेशल) उधना से रवाना होकर सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, चिपलून और संगमेश्वर होते हुए रत्नागिरी पहुंचेगी।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।