अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले शुभम वनमाली का सम्मान
वसई: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध open-water तैराक शुभम धनंजय वनमाली ने D Factory Co-Working Space का सदिच्छा दौरा किया। इस अवसर पर D Factory परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
चैलेंजिंग सी-वेज पार कर बनाए ऐतिहासिक कीर्तिमान
शुभम वनमाली ने इंग्लिश चैनल, जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, कैटालिना चैनल, मैनहट्टन मैराथन स्विम और दक्षिण अफ्रीका की चुनौतीपूर्ण फॉल्स बे (False Bay) को पार कर कई कीर्तिमान रचे हैं। वे फॉल्स बे पार करने वाले पहले एशियाई तैराक हैं। उनकी इन साहसिक उपलब्धियों के लिए उन्हें तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार, शिवछत्रपति राज्य क्रीड़ा पुरस्कार और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं शुभम: नितीन म्हात्रे
कार्यक्रम में D Factory के साथ D Solutions Study Abroad और Dark Horse Media परिवार ने भी उनका अभिनंदन किया। डी फैक्ट्री के नितीन केशव म्हात्रे ने कहा कि देश का तिरंगा ऊंचा करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सम्मान करना गर्व का क्षण है। उनकी मेहनत और संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने शुभम को आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं दीं।