मुरादाबाद (संवादाता: अंकित पाल): मुरादाबाद का नाम शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देशभर में रोशन करने वाले प्रख्यात संगीत साधक श्री आदर्श भटनागर जी को ‘वंदे भारत (संस्कार संस्कृति संवाहक)’ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
माँ भारती का चित्र एवं अंग वस्त्र भेंटकर अभिनंदन संवादाता अंकित पाल की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान श्री आदर्श भटनागर जी को पुष्पमाला पहनाकर, अंग पट्टिका और माँ भारती का पावन चित्र भेंट कर उनका सत्कार किया गया।
संगीत सनातन संस्कृति का उपासक है: धवल दीक्षित इस मौके पर ‘वंदे भारत’ के राष्ट्रीय संयोजक धवल दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि शास्त्रीय संगीत के गुरु केवल सुर और ताल नहीं सिखाते, बल्कि वे शिष्य के भीतर अनुशासन और आत्मिक चेतना भरते हैं। संगीत हमारी हज़ारों साल पुरानी सनातन संस्कृति की साधना है।
राष्ट्रभक्ति गीत से किया मंत्रमुग्ध सम्मान समारोह के दौरान श्री आदर्श भटनागर जी ने अपनी सुरीली आवाज़ में ‘जयति जयति मातृभूमि’ राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंगों में रंग गया। वहीं, डॉ. विशेष गुप्ता जी ने भटनागर जी की योग्यता और संगीत यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री गोपाल हरि जी, श्री नवम शर्मा जी, श्री शरद शर्मा जी और सन्नी राघव उपस्थित रहे।