उत्तर प्रदेश

किडनी फेल्योर के मरीज ने सुनाई अपनी दास्तान: आर.एस. मौर्य होमियो केयर सेंटर में उपचार के दौरान सुधार का किया दावा |

डायलिसिस के बाद भी नहीं मिल रही थी स्थायी राहत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित आर.एस. मौर्य होमियो केयर सेंटर में उपचार के लिए पहुंचे किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज अब्दुल अली ने वीडियो संदेश के जरिए अपना अनुभव साझा किया है। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ निवासी अब्दुल अली के मुताबिक, करीब एक महीने पहले जब वह केंद्र पहुंचे थे, तब उनकी हालत बेहद गंभीर थी। इससे पहले उन्होंने कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया और कई बार डायलिसिस भी कराई, लेकिन उन्हें कोई स्थायी लाभ नहीं मिला।

डॉक्टर और मरीज के बीच बातचीत का वीडियो आया सामने

सामने आए वीडियो में डॉ. राहुल मौर्य मरीज से उनकी पुरानी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते दिख रहे हैं। मरीज के अनुसार, उन्हें पेशाब कम आने, लगातार उल्टी होने, भूख न लगने और अत्यधिक कमजोरी जैसी गंभीर समस्याएं थीं। अब्दुल अली ने बताया कि उनकी पत्नी से इस सेंटर की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने यहां इलाज शुरू कराया, जिसके चार-पांच दिनों के भीतर ही उन्हें अपनी सेहत में सकारात्मक सुधार महसूस होने लगा।

अस्पताल और उपलब्ध सुविधाएं

आर.एस. मौर्य होमियो केयर सेंटर (पंजीकरण संख्या: 159) खानापुर चंदू, अहरौला-माहुल रोड, आजमगढ़ में स्थित है। केंद्र में डॉ. आई.पी. गंगवार, डॉ. प्रीति मौर्य, डॉ. राहुल मौर्य और डॉ. वंदना मौर्य द्वारा चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं।

(डिस्क्लेमर: मरीज द्वारा बताए गए स्वास्थ्य सुधार के दावों की स्वतंत्र चिकित्सकीय पुष्टि ‘तृप्ति प्रमाण’ नहीं करता है। किसी भी गंभीर बीमारी में उपचार का निर्णय विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह पर ही लें।)

संवाददाता: शम्भू विश्वकर्मा (आजमगढ़, उत्तर प्रदेश)

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।