बिहार

बिहार में 2.35 लाख लाभुकों को मिलीं पक्के मकानों की चाबियां, 11 लाख से अधिक नए PM आवासों की मंजूरी |

संवाददाता (ब्यूरो चीफ): विनोद प्रसाद

संस्थान: तृप्ति प्रमाण न्यूज़

स्थान: पटना, बिहार

बापू सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम बिहार की राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य भर के 2 लाख 35 हजार लाभार्थियों को उनके पक्के मकान की चाबियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही राज्य में 11.18 लाख से अधिक नए आवासों की स्वीकृति भी दी गई और पात्र लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया आभार, जीविका दीदियों के लिए माँगा सहयोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को सच करने की दिशा में ऐतिहासिक है। उन्होंने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़े हाट विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की अपील की, ताकि जीविका दीदियों को व्यापार हेतु बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सके।

हर गरीब को पक्का मकान देना हमारा संकल्प: शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश के हर जरूरतमंद और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार को पक्की छत मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास और जन-कल्याण के कार्यों को गति दे रही हैं।

(रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद, तृप्ति प्रमाण न्यूज़)

विनोद प्रसाद

ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी ✍️ सच्चाई को सामने लाना, टीम का मार्गदर्शन करना और समाज की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता करना