संवाददाता (ब्यूरो चीफ): दिलीप कुमार
संस्थान: तृप्ति प्रमाण न्यूज़
स्थान: जौनपुर
सीएम योगी ने मुंगराबादशाहपुर सड़क हादसे का लिया संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक स्कूल वैन हादसे पर गहरा संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में घायल हुए मासूम बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और समुचित चिकित्सीय सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
इलाज में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि घायल बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही न बरती जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य और उन्हें मिल रही डॉक्टरी सुविधाओं की लगातार खुद निगरानी करें।
प्रशासनिक स्तर पर निगरानी तेज सीएम के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिला अस्पताल में घायल बच्चों का विशेष डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। उच्च अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
(रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ दिलीप कुमार, तृप्ति प्रमाण न्यूज़)