उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों का सहारा बने डॉ. आशीष तिवारी, ₹83 हजार की आर्थिक मदद की |

संवाददाता (ब्यूरो चीफ): गुंजन विश्वकर्मा

स्थान: लंभुआ, सुल्तानपुर

संकट में साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाते हुए सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता (190 लंभुआ विधानसभा क्षेत्र) डॉ. आशीष तिवारी ने तीन पीड़ित परिवारों को कुल ₹83,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के अपनों को खोने के दर्द की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन विपत्ति के समय उनके साथ खड़े होना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।

अंतिम संस्कार से लेकर तेरहवीं तक का उठाया खर्च अर्जुनपुर निवासी कुंवर बहादुर पाल की माता के निधन की जानकारी मिलने पर डॉ. आशीष तिवारी परिवार के सहयोग के लिए आगे आए। उन्होंने दाह संस्कार से लेकर तेरहवीं संस्कार तक के खर्च में सहयोग के लिए ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी क्रम में संसारीपुर निवासी राजपत गोसाईं के निधन की सूचना मिलने पर उनके परिवार को तेरहवीं संस्कार के लिए ₹11,000 की आर्थिक मदद दी गई।

सड़क हादसे में मृतक के परिवार को ₹51 हजार की सहायता ग्राम पंचायत गौहानी के मनोरथपुर बनकटवा निवासी विजय उपाध्याय का हाल ही में सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने पर डॉ. आशीष तिवारी अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विजय उपाध्याय के पिता से मुलाकात कर शोक जताया और परिवार को ₹51,000 की आर्थिक सहायता सौंपी।

सेवार्थम फाउंडेशन की सेवा मुहिम डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय परिवारों की मदद करना ही सच्ची मानवता है और समाज के सक्षम लोगों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से लगातार किए जा रहे इन सेवा कार्यों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुश्किल समय में सहारा मिल रहा है। पीड़ित परिजनों ने डॉ. तिवारी और फाउंडेशन का आभार जताया।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।