उत्तर प्रदेश

मीरगंज: फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज ने दिखाई शरदकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता रैली को हरी झंडी, MD तन्मय मोदी बोले- ‘समय पर होगा गन्ना भुगतान’|

रिपोर्ट: लादेन मंसूरी (संवाददाता)

न्यूज़ पोर्टल: तृप्ति प्रमाण

मीरगंज। क्षेत्र के अन्नदाताओं को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने और गन्ने की उपज में इजाफा करने के उद्देश्य से फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज की ओर से एक विशाल ‘शरदकालीन गन्ना बुवाई किसान जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक (एमडी) तन्मय मोदी ने गन्ना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करने के उपरांत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘किसान के हर सुख-दुख में परिवार की तरह साथ है संस्था’

रैली के शुभारंभ अवसर पर प्रबंध निदेशक तन्मय मोदी ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्था की असली पहचान धरातल पर काम कर रहे उसके प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा, “फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज क्षेत्र के प्रत्येक किसान के साथ एक व्यावसायिक रिश्ता ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और भाईचारे का अटूट संबंध रखता है। हम किसान भाइयों के हर सुख-दुख में ढाल बनकर खड़े रहेंगे।”

पेराई सत्र में समयबद्ध भुगतान का ठोस आश्वासन

कृषक समुदाय के आर्थिक हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए प्रबंध निदेशक ने किसानों को आश्वस्त किया कि आने वाले पेराई सत्र के दौरान गन्ना मूल्य का भुगतान पूरी तरह से पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।

इन उन्नत गन्ने की प्रजातियों की बुवाई पर दिया गया जोर

जागरूकता अभियान के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित उन्नतशील गन्ना किस्मों की बुवाई की सलाह दी गई, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके। किसानों से विशेष रूप से निम्नलिखित किस्मों को अपनाने का आग्रह किया गया:

  • को. 0118
  • को.लख. 14201
  • को.शा. 13235
  • को.लख. 16202
  • को.शा. 18231

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर फॉरएवर ग्रुप के बिजनेस हेड डी.के. शर्मा, उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) प्रदीप कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) एम.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (उत्पादन) अभिषेक शर्मा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अरविंद कुमार एवं महाप्रबंधक (लेखा) जय गोपाल चावला समेत विभिन्न अनुभागों के प्रमुख, अधिकारी और बड़ी तादाद में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।