रिपोर्ट: दिलीप कुमार (ब्यूरो चीफ)
न्यूज़ पोर्टल: तृप्ति प्रमाण
जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत कालीचाबाद मोहल्ले में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहाँ बेखौफ बदमाशों ने उमर अंसारी और उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में उमर अंसारी समेत कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
चीख-पुकार के बीच पहुँची पुलिस, घायलों को पहुँचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंगों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर लाइन बाजार पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस और सरकारी वाहन की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
क्षेत्र में तनाव, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
वारदात के बाद से ही कालीचाबाद क्षेत्र में काफी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
पुलिस का कहना है कि वारदात के कारणों की पड़ताल की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।