नालासोपारा पूर्व के ओम नगर में बहुजन विकास आघाड़ी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन |

Share:

हितेंद्र ठाकुर और नीलेश देशमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ, हजारों नागरिकों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

नालासोपारा: बहुजन विकास आघाड़ी के युवा नेता एवं परिवहन समिति सदस्य अमित वैद्य की ओर से नालासोपारा पूर्व के ओम नगर इलाके में नवनिर्मित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार शाम किया गया।

कार्यालय का शुभारंभ बहुजन विकास आघाड़ी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर और आरोग्य सभापति नीलेश देशमुख ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में महिलाओं सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नागरिकों और विद्यार्थियों को सामग्री का वितरण

कार्यक्रम के दौरान अमित वैद्य की ओर से उपस्थित नागरिकों को शक्कर के पैकेट और थालियां वितरित की गईं। वहीं विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल के जरिए स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों के साथ सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और जमकर तालियां बजाईं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक रहे मौजूद

जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। इस अवसर पर बहुजन विकास आघाड़ी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share: