मुफ्त नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर 29 अप्रैल को | Oracle Eye Hospital | Punjabi Helpline Trust.

Share:

पंजाबी हेल्पलाइन ट्रस्ट एवं ओरेकल आई हॉस्पिटल द्वारा 29 अप्रैल 2025 को एक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसका स्थान होगा – ओरेकल आई हॉस्पिटल, हाई स्ट्रीट, एम.डी.ए., मुरादाबाद।

इस विशेष नेत्र शिविर में आंखों की मुफ्त जांच, मुफ्त ऑपरेशन, ऑपरेशन के बाद मुफ्त दवाइयां और मुफ्त चश्मा भी उपलब्ध कराए जाएंगे। समाजसेवी संगठनों के इस सराहनीय प्रयास का लाभ आमजन को मिलेगा।

शिविर में सेवा देने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में श्री सुरेश बुधानी, श्री तरुण मदान, श्री रोहित बब्बा, श्री बृजेश आनंद, श्री अजय कालरा, श्री अभिनीत नारंग, श्री संजय अमर, श्री रवींद्र सिंह (पिंकू), श्री संजीव मेहता एवं श्री कमल गोयल (हिंदी माई) शामिल हैं।

इस नेक कार्य के लिए आयोजन समिति का संपूर्ण क्षेत्र में सराहना हो रही है।

रिपोर्टर: शरद शर्मा | तृप्ति समाचार

Share: