---Advertisement---

पालघर पुलिस ने 27 लाख रुपये की चोरी का गुनहा खोला, पूरा सामान बरामद |

---Advertisement---

तलासरी | तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में स्थित एक कंपनी से चोरी हुए 27 लाख रुपये कीमत के मोटर पंप व केबल का गुनहा पालघर पुलिस ने दो दिनों के भीतर खोलते हुए पूरा सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजे से 26 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे के बीच श्रीनाथ इंडस्ट्रियल एस्टेट, सावरोली, ता. तलासरी, जि. पालघर स्थित कंपनी के प्लॉट नं. 89, 97 से 100 में स्थित गोदाम से चौकीदार जोतिन ओमकार सिंह (निवासी: प्लॉट नं. 136/10, दुकान नं. 4, जी.आई.डी.सी. वापी) ने शटर तोड़कर 27 लाख रुपये कीमत के मोटर पंप व विभिन्न आकार व लंबाई के केबल चोरी कर लिए।

इस संबंध में तलासरी पुलिस स्टेशन में दिनांक 28/09/2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 306, 331(3), 331(4) के तहत गुनहा क्रमांक 230/2025 दर्ज किया गया था।

प्रारंभ में चोरी हुए सामान के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं थी, लेकिन गुप्त सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलासरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—परवेजआलम जाफर अली खान व अक्रम अली अनवर अली (दोनों निवासी: अंधेरी पूर्व, मुंबई)—को दिनांक 29/09/2025 को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वाहन सहित चोरी का पूरा सामान (100%) बरामद कर लिया गया है।

गुनहे की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक अमोल चिंधे (तलासरी पुलिस स्टेशन) द्वारा की जा रही है।

यह कार्यक्षमता पालघर के पुलिस अधीक्षक श्री यतिश देशमुख, उप पुलिस अधीक्षक श्री विनायक नरळे तथा डहाणू विभाग के उप विभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री अजय गोरड, पुलिस उप निरीक्षक अमोल चिंधे, पुलिस उप निरीक्षक विकास दरगुडे, सहायक पुलिस उप निरीक्षक हिरामण खोटरे एवं पुलिस अवर निरीक्षक योगेश मुंढे (सभी तलासरी पुलिस स्टेशन) द्वारा की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh