---Advertisement---

🚨 पालघर में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर’ का आगाज़: एक ही छत के नीचे मिलेंगी दर्जनों सरकारी सुविधाएं, जानें आपके इलाके का शेड्यूल |

---Advertisement---

पालघर (रिपोर्टर पराग यादव): पालघर जिलेवासियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन की ओर से आम जनता को पारदर्शी, त्वरित और सुलभ सरकारी सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान’ का विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मुहिम के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय भव्य शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ राजस्व विभाग के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे नागरिकों के हाथों में सौंपी जाएंगी।

पिछले चरण में 47 हज़ार से अधिक नागरिकों को मिला था लाभ

जिला प्रशासन के अनुसार, इससे पूर्व मार्च से मई 2026 के बीच आयोजित प्रथम चरण को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला था। 7 मार्च को पालघर के पालकमंत्री गणेश नाईक द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत 45 राजस्व मंडलों में 47,173 नागरिकों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ उठाया था। इस दौरान 15,553 डिजिटल 7/12 उतारे, 8,815 प्रमाणपत्र, 3,696 स्कूली दाखले और 1,287 पीएम किसान ई-केवाईसी समेत अकृषिक सुधार से ₹2.13 करोड़ का राजस्व एकत्रित हुआ था। तहसीलवार आंकड़ों में डहाणू से 12,272 और पालघर से 11,153 लाभार्थी शीर्ष पर रहे थे।

एक ही स्थान पर मिलेंगी ये प्रमुख योजनाएं

इस बार के शिविरों में नागरिकों को निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा:

  • भूमि व राजस्व: डिजिटल 7/12 व 8-अ उतारे, स्वामित्व योजना, आवासीय अतिक्रमण नियमितीकरण और वनाधिकार नक्शे।
  • स्वास्थ्य व सामाजिक कल्याण: आयुष्मान भारत कार्ड, मातृ वंदना योजना, दिव्यांग यूडीआईडी टैगिंग और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट।
  • कृषि व किसान: पीएम किसान ई-केवाईसी, एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन और मुख्यमंत्री बलीराजा पाणंद सड़क योजना।

विधानसभा वार शिविरों की तारीखें और स्थान:

  • 22 जुलाई: के.वी. हाईस्कूल मैदान (जव्हार), सागर बैंक्वेट हॉल, मनवेलपाड़ा, विरार पूर्व (नालासोपारा) और सांस्कृतिक भवन, पाली (वाडा)।
  • 24 जुलाई: जी.जी. कॉलेज, वसई पश्चिम (वसई विधानसभा)।
  • 25 जुलाई: पांचाल समाज सभागार, वडकुन (डहाणू विधानसभा)।
  • 29 जुलाई: जिलाधिकारी कार्यालय, कोलगांव (पालघर व बोईसर विधानसभा)।

जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ की नागरिकों से अपील

पालघर की जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्रमुख डॉ. इंदू रानी जाखड़ ने जिले के सभी नागरिकों से अपने निकटतम शिविर में पहुँचकर इस जनकल्याणकारी अभियान का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने दोहराया कि प्रशासन का मुख्य ध्येय “सरकारी सेवाएं जनता के द्वार” पहुँचाकर उन्हें दलालों और दफ़्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh