MLC शीला प्रजापति ने किया वृक्षारोपण, बोलीं—“एक पेड़ माँ के नाम” आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षा कवच |

Share:

तृप्ति प्रमाण ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद

पटना। अम्बेडकर पथ स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी-3 पार्क में सर्व जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद की सदस्य शीला प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों से प्रेरित होकर आयोजित किया गया। इस दौरान शीला प्रजापति ने पौधा लगाते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल एक नारा नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षा कवच के समान है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का संरक्षण जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टिंकल ने मुख्य अतिथि शीला प्रजापति सहित सभी आगंतुकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं संयोजक शशि कुमार सिन्हा और शशि भूषण प्रसाद वर्मा तथा व्यवस्थापक सतीश पासवान ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

वृक्षारोपण अभियान में मिथिलेश कुमार, कृष्णा मुखर्जी, रमेश कुमार रमण, मनोज सिन्हा, सुदर्शन, उमेश चंद्रा, विवेक कुमार, संजीव कुमार, उदय सिन्हा, गंगासागर, जे.पी.जी., संतोष सिन्हा, अमृता, ज्योति, राम अवतार साहू, आद्या सिन्हा, कास्बी सिन्हा, रेवीका कुमार, अनामिका रंजन, पूजा सिन्हा और गीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर लोगों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। आयोजन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Share: