---Advertisement---

पालघर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: तलासरी में 29 जुलाई को लगेगा ‘रोजगार मेला’, 10वीं पास से लेकर स्नातकों को मिलेगी नौकरी |

---Advertisement---

पालघर:

महाराष्ट्र सरकार के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के दिशानिर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य भर में आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों की श्रृंखला में पालघर जिले के तलासरी में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मॉडल करियर सेंटर तथा कॉमरेड गोदावरी शामराव परुळेकर कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, तलासरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण विवरण एवं दिशा-निर्देश:

  1. दिनांक व समय: 29 जुलाई 2026, प्रात: 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक।
  2. स्थान: कॉमरेड गोदावरी शामराव परुळेकर कॉलेज, तलासरी, जिला पालघर।
  3. शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी।
  4. पंजीकरण प्रक्रिया: उम्मीदवारों को ‘महास्वयम्’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर रिक्तियों हेतु ऑनलाइन विकल्प दर्ज करना होगा।
  5. आवश्यक दस्तावेज: साक्षात्कार हेतु उपस्थित होते समय बायोडाटा, पासपोर्ट आकार फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण तथा पहचान पत्र/निवास प्रमाण की न्यूनतम 5 प्रतियां साथ लाएं।

अधिक जानकारी हेतु जिला कार्यालय के टेलीफोन नंबर 02525-299812 पर संपर्क किया जा सकता है।

मीडिया संपर्क:

तृप्ति प्रमाण न्यूज़ डेस्क

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh