---Advertisement---

वसई में खौफनाक हादसा: घर की छत से गिरा लोहे का एंगल, गले में धंसने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत |

---Advertisement---

वसई:

वसई पूर्व के भोयपाड़ा इलाके में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है। घर के अंदर मौजूद 30 साल के एक युवक पर अचानक छत में लगा लोहे का एंगल गिर गया, जो सीधे उसके गले में जा घुसा। इस भीषण हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद वालिव पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ (ADR) का मामला दर्ज किया गया है।

देर रात हुआ हादसा, इलाके में शोक की लहर

वालिव पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान देवेंद्र उमेश सिंह (30) के रूप में हुई है। देवेंद्र भोयपाड़ा स्थित साईं बाबा मंदिर के पास बनी एक चॉल में रहता था। रविवार रात करीब 12:15 बजे जब वह घर के अंदर था, तभी अचानक छत का सहारा बना लोहे का एंगल टूटकर सीधा उसके ऊपर आ गिरा और उसके गले में जा धंसा।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस जांच जारी

हादसे के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में परिजन और आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर चोट और अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही वालिव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के प्राथमिक आकलन में किसी तरह की साजिश का संदेह नहीं जताया गया है और इसे एक दुखद दुर्घटना मानते हुए मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh