---Advertisement---

वसई-विरार नगर निगम में 10 अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में हुआ गौरवपूर्ण विदाई |

---Advertisement---

वसई-विरार, संवाददाता: साहिल यादव

वसई-विरार नगर निगम के 10 अनुभवी अधिकारी और कर्मचारी अपनी नियत आयु पूरी करने के बाद 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर 29 मई 2026 को नगर निगम मुख्यालय के सभागार में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों में सहायक आयुक्त श्री हरेश्वर वसंत पाटिल, अधिक्षक श्री नंदकुमार बुधाजी पाटिल, वरिष्ठ लिपिक श्री विष्णू कळू पाटिल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री विकास जाधव, श्री सुनील पोपट महामुनी, श्री बुधल मंगळ्या पाटिल, मजदूर श्री नरेंद्र जाधव और स्वास्थ्य कर्मचारी श्री शांताराम पांढरे, श्री विलास बसवनाथे तथा श्री यशवंत मंजी दवडे शामिल हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक श्री उमेश मसणेकर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं का संक्षिप्त परिचय दिया। मान्यवरों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान नगर निगम की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने वर्षों तक जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संस्था और नागरिकों की सेवा की।

सम्मान समारोह में माननीय महापौर श्री अजीव पाटिल, उपमहापौर श्री मार्शल लोपीस, सभागृह नेता श्री प्रफुल साने और स्थायी समिति अध्यक्ष श्री प्रविण शेट्टी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शाल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और धनादेश देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और सहकर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगरसचिव श्री विश्वनाथ तळेकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री उमेश मसणेकर ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh