---Advertisement---

2 जुलाई को होगा ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन’ का शुभारंभ, ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को मिलेगा नया स्वरूप |

---Advertisement---

पालघर। ग्रामीण रोजगार, आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G अधिनियम, 2025’ महाराष्ट्र में 1 जुलाई 2026 से लागू हो जाएगा। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में 2 जुलाई 2026 को जनसम्मेलन और योजना शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

पालघर में 2 जुलाई को होगा भव्य शुभारंभ कार्यक्रम

पालघर जिले के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत डोल्हारी बुद्रुक, जिला परिषद विद्यालय मुसळेपाड़ा, खोमारपाड़ा, तालुका विक्रमगढ़ में सुबह 9 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भरत गोगावले करेंगे। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सदस्य, रोजगार गारंटी योजना के लाभार्थी, श्रमिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। वे नए अधिनियम के उद्देश्यों, मुख्य विशेषताओं और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी देंगे।

MGNREGA की जगह लेगा नया अधिनियम, मिलेगी 125 दिन रोजगार की गारंटी

केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना के तहत VB-G RAM G अधिनियम, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस नए कानून के लागू होने के बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह यह नया अधिनियम प्रभावी होगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, स्थायी आजीविका को बढ़ावा देना और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। नए नियमों के तहत प्रत्येक पात्र परिवार के वयस्क सदस्यों को वित्तीय वर्ष में 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।

कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर होगा जोर

यह नई व्यवस्था सिर्फ रोजगार देने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, आजीविका के नए अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाएगी। इससे गांवों में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों, लाभार्थियों और ग्रामीणों से 2 जुलाई के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

संवाददाता : पराग यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh