नवाचार, तकनीकी कौशल और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन
विरार। विद्यावर्धिनी अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘Product Showcase 2026’ का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर आधुनिक तकनीक, उद्योग जगत के बदलते स्वरूप और नवाचार आधारित प्रयोगों से जोड़ना रहा।

इस आयोजन में महाविद्यालय के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कंप्यूटर विभाग ने ‘ABACUS’, कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस) विभाग ने ‘Product Vidya’ और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘Eilixer’ के माध्यम से अपने प्रोजेक्ट और उत्पाद प्रस्तुत किए।
इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस विभाग ने ‘TechX’, मैकेनिकल विभाग ने ‘Mech Expo’, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग ने ‘Anveshan’, सिविल विभाग ने ‘Nirmiti’ और MMS विभाग ने ‘Servista 2026’ के जरिए विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच को मंच दिया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट और उत्पादों को अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उपस्थित मान्यवरों ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान, कल्पनाशक्ति और नवाचार की सराहना की।
विभिन्न विभागीय आयोजनों में उद्योग और संबंधित क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। गजानन पळसुले, अनघा शेंडे, Marsh की मैनेजर हिरल गोधानिया, अँथनी डी’सा, ISSE पालघर जिला सचिव हटकर, मैकेनिकल इंजीनियर एवं उद्यमी दिपेश पाटील, Blue Star Limited की टेरिटरी मैनेजर संचेती गौरव परुळेकर और Fiduciary Capital की संस्थापक ऐश्वर्या मोहोळ ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया।
संस्था के अध्यक्ष विकास वार्तक, उपाध्यक्ष बाबनसेठ नाईक और कोषाध्यक्ष हसमुखभाई शाह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से कार्यक्रम को सहयोग मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश हिमते के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सामूहिक प्रयासों से ‘Product Showcase 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की कल्पनाओं को वास्तविक प्रोजेक्ट में बदलने, तकनीकी कौशल विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
नवीन विचार, नई तकनीक और नई दिशा—इसी सोच के साथ Product Showcase 2026 ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और तकनीकी क्षमता प्रदर्शित करने का प्रभावी अवसर प्रदान किया।




