दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत पर टीडी कॉलेज में खुशी |

Share:

जौनपुर में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, छात्र शक्ति का जताया आभार

जौनपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद जौनपुर के टीडी कॉलेज परिसर में एबीवीपी के जिला कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने खुशी मनाई और छात्र शक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ विजय उत्सव मनाया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे।

इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी और जिला प्रमुख डा. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है और वहां होने वाला छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम में जिला संयोजक हर्ष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अवनीश सिंह, विभाग संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, एग्रीविजन प्रांत कार्य विस्तारक कौतुक उपाध्याय, एकांश मिश्रा, डॉ. विजय यादव, नितेश, दीप्ति, निधि और प्रशांत सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी जारी रखने की बात कही।

संवाददाता : शम्भू विश्वकर्मा

Share: