कांदिवली वेस्ट के गणेश नगर में श्रेया बिल्डिंग में भीषण आग, पटाखे से आग लगने की आशंका |

Share:

आग की घटना से मचा हड़कंप, राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मुंबई/कांदिवली। कांदिवली वेस्ट के गणेश नगर स्थित श्रेया बिल्डिंग में पटाखे से आग लगने की घटना सामने आई है। आग की लपटें उठने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग में आग पटाखे के कारण लगी। आग ने कुछ ही समय में भीषण रूप ले लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

बताया गया है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के सटीक कारण और नुकसान के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

त्योहारों के दौरान पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। रिहायशी इमारतों और आसपास के क्षेत्रों में पटाखे जलाने से आगजनी जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। लोगों से अपील है कि पटाखे सुरक्षित स्थान पर और सावधानी के साथ ही जलाएं।

ब्यूरो चीफ: राजेश कोरी
तृप्ति प्रमाण

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *