गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास भीषण हादसा; जिलाधिकारी उमेश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
जौनपुर : गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास बेकाबू स्कॉर्पियो ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
डीएम उमेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली।
इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे में दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने से क्षेत्र में शोक और चिंता व्याप्त है।
तृप्ति प्रमाण


