विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान ने 64वें दिन हासिल किया एक और पड़ाव; चेतना, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों पर केंद्रित है पुस्तक
मुंबई : साहित्य के माध्यम से आध्यात्मिक विचारों और मानवता के संदेश को दुनिया भर में पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। अभियान के 64वें दिन 64वीं पुस्तक का आवरण जारी किया गया। इस क्रम में भारतीय लेखक एवं समाजसेवी डॉ. नितिन मुनोट जैन की पुस्तक ‘संत सौरभ : द एम्बेसी ऑफ द सोल – ए डिवाइन डायलॉग बिटवीन कॉन्शसनेस एंड ह्यूमैनिटी’ का कवर लोकार्पित किया गया।
यह पुस्तक संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के व्यक्तित्व, आध्यात्मिक चिंतन और समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर लिखी गई है। गोरखपुर निवासी संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, सौहार्द शिरोमणि सौरभ जी महाराज के नाम से भी पहचाने जाते हैं। वे धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख हैं और विश्व शांति, धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं।
चेतना, अध्यात्म और मानवीय संवेदनाओं पर केंद्रित है पुस्तक
लेखक डॉ. नितिन मुनोट जैन ने इस कृति में संत सौरभ के विचारों को साहित्यिक स्वरूप देते हुए चेतना, अध्यात्म और मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा है।
पुस्तक का प्रमुख संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ है, जिसका अर्थ है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। यह विचार समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव की आवश्यकता को रेखांकित करता है। पुस्तक के माध्यम से आध्यात्मिक चिंतन को मानवीय मूल्यों और वैश्विक भाईचारे से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
64वें दिन जारी हुआ अभियान का 64वां पुस्तक कवर
विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के माध्यम से विभिन्न देशों के साहित्यकारों को संत सौरभ के जीवन और विचारों पर पुस्तकें लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके जरिए आध्यात्मिकता और मानव कल्याण से जुड़े संदेशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन तथा दिव्य प्रेरक कहानियाँ ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है।


