भाजपा महाराष्ट्र के आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बने वसई के केतन गांधी |

Share:

ठाणे-कोकण विभाग की मिली जिम्मेदारी; सोशल मीडिया और चुनावी रणनीति में योगदान को मिली संगठनात्मक पहचान

वसई : भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने 17 नवंबर 2026 को जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार वसई निवासी केतन गांधी को भाजपा महाराष्ट्र के आईटी (IT) प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया है। उन्हें ठाणे-कोकण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

केतन गांधी ने वसई-विरार और पालघर क्षेत्र में भाजपा के सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोकसभा, विधानसभा और वसई-विरार महानगरपालिका चुनावों के नियोजन एवं क्रियान्वयन में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की विचारधारा तथा सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन में उनकी इस सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ठाणे-कोकण विभाग में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

नियुक्ति पर केतन गांधी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे ठाणे-कोकण सहित पूरे महाराष्ट्र में भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Share: