🗞 राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक तृप्ति प्रमाण
तारीख: 06 नवंबर 2025
पालघर
₹12.57 लाख का माल जब्त — एसपी यतीश देशमुख के सख्त निर्देशों का परिणाम
पालघर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को एक और सफलता मिली है। तलासरी और घोलवाड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को चरस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से ₹12,57,000/- मूल्य का माल बरामद किया है, जिसमें नकद राशि, मोबाइल फोन और वाहन शामिल हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत 6 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि करीब 00.05 बजे तलासरी पुलिस को सूचना मिली कि घोलवाड़ क्षेत्र के चिखला बीच पर एक व्यक्ति चरस बेचने आने वाला है।
सूचना के आधार पर तलासरी व घोलवाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाल बिछाया। तड़के करीब 4 बजे एक काले रंग की सीबी शाइन मोटरसाइकिल (MH-48-AD-2456) पर आए संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान साइमन जेट्या वाल्वी (40 वर्ष), निवासी कनाडा कडुपाड़ा, दहानू के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल से लटकी थैली से ₹12 लाख नकद, एक मोबाइल फोन तथा एक कार बरामद की गई।
घोलवाड़ पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(ए), 20(बी)(II) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच सपोनी साहेबराव कचरे द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई का नेतृत्व व मार्गदर्शन
श्री यतीश देशमुख, पुलिस अधीक्षक, पालघर
श्री विनायक नारले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
श्रीमती अंकिता कानसे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, दहानू डिवीजन
पोनी/अजय गोराड, प्रभारी, तलासरी पुलिस स्टेशन




