---Advertisement---

वसई के कामन क्षेत्र में टीवी शूटिंग सेट पर भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर तैनात |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक
संवाददाता: साहिल यादव

वसई (मुंबई) के कामन इलाके में गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक टीवी धारावाहिक की शूटिंग के लिए तैयार किए गए स्टूडियो सेट में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर हट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वसई-विरार महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने हालात पर काबू पाने के लिए तेजी से अभियान शुरू किया और आग को फैलने से रोकने के प्रयास जारी रखे।

फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संबंधित विभाग द्वारा कारणों की जांच की जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh