---Advertisement---

नालासोपारा में मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान |

---Advertisement---

नालासोपारा, मुंबई: नालासोपारा पूर्व के आचोले क्षेत्र में स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर में तड़के अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही वसई विरार शहर महानगरपालिका की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। इस घटना में मेडिकल स्टोर में रखा दवाइयों का बड़ा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

तृप्ति प्रमाण – राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh