---Advertisement---

नालासोपारा में खौफनाक खुलासा: बोरे में मिला सिरविहीन शव, इलाके में दहशत का माहौल |

---Advertisement---

नालासोपारा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे के पास पेल्हार फाटा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का सिरविहीन शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, आंबेपाड़ा के एक सुनसान मार्ग से गुजर रहे कुछ युवकों को झाड़ियों के पास एक संदिग्ध बोरी दिखाई दी। बोरी से आ रही तेज बदबू के चलते उन्हें शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पेल्हार पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कांबले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। जब पुलिस ने बोरी खोली तो अंदर एक व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया और शव को यहां फेंक दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh