---Advertisement---

आंगनबाड़ी बच्चों के लिए हेल्थ कार्ड योजना: 90 लाख बच्चों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा |

---Advertisement---

रिपोर्ट: तृप्ति प्रमाण ब्यूरो, पटना
ब्यूरो चीफ: विनोद प्रसाद
पटना। बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े छोटे बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत सभी बच्चों का ‘हेल्थ कार्ड’ तैयार किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी पूरी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रखी जाएगी, जिससे बीमारियों की रोकथाम और समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।
क्या मिलेगी सुविधा?
हेल्थ कार्ड धारक बच्चों को निम्नलिखित सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी:
मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, सरकारी पीएचसी, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में निःशुल्क इलाज
हर छह महीने में नियमित स्वास्थ्य जांच (वजन, ऊंचाई, कान-नाक-गला, दांत)
गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोगों का मुफ्त उपचार
आवश्यकता होने पर बड़े अस्पतालों में रेफरल की व्यवस्था
कुपोषित बच्चों की पहचान कर समय पर पोषण एवं चिकित्सा सहायता
कितने बच्चे जुड़े?


राज्य में कुल 1.15 लाख आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां लगभग 90 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 57.82 प्रतिशत यानी 59 लाख 35 हजार 188 बच्चों का हेल्थ कार्ड तैयार किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा मात्र 3 प्रतिशत था, जो अब तेजी से बढ़ा है।
अभिभावकों को मिला सीधा लाभ
हेल्थ कार्ड योजना के लागू होने के बाद करीब 30 प्रतिशत अभिभावकों को अपने बच्चों के इलाज में सीधा लाभ प्राप्त हुआ है। इससे योजना की व्यावहारिक उपयोगिता भी स्पष्ट हो रही है। अधिक से अधिक बच्चों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल बच्चों के समग्र स्वास्थ्य विकास की दिशा में एक प्रभावी और ठोस कदम साबित हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh