बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपनी नई क्षेत्रीय टीम का गठन किया है। इसी कड़ी में बरेली के वरिष्ठ नेता पूरन लाल लोधी को भाजपा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को संभालने के बाद बरेली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
महानगर कार्यालय पर माला और पुष्प गुच्छों से हुआ सम्मान
क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूरन लाल लोधी सबसे पहले भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दुशाला ओढ़ाकर किया सम्मानित
इसके बाद पूरन लाल लोधी कैंट विधानसभा कार्यालय पहुंचे, जहां कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक संजीव अग्रवाल ने दुशाला ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर नए क्षेत्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपस में भेंटकर एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया।
पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश टीम को भी दी गई बधाई
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की पूरी टीम, अन्य क्षेत्रीय अध्यक्षों और सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को भी उनके पद संभालने पर हार्दिक बधाई दी।
स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहे ये प्रमुख पदाधिकारी
कैंट विधानसभा कार्यालय पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में विधायक संजीव अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे। मुख्य रूप से हरिओम पाराशर, अरूण कश्यप, सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया, ब्रजेश मिश्रा, शिशुपाल कठेरिया, हरवंश सिंह, छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, ब्रजेश पाल, हरिशंकर राजपूत, रूपकिशोर लोधी, सौरभ कुमार, कन्हैया लाल राजपूत, डॉक्टर त्रिलोकी सिंह, नीरज कुमार, प्रहलाद मल्होत्रा, रितिक किशोर, कमलेश, सीधे सुंदरम सक्सेना, मोनू मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, सुबोध अग्रवाल, अमन सक्सैना, प्रदीप मालिक, प्रदीप रोहिल्ला और मनीष सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(संवाददाता: लादेन मंसूरी, बरेली)