पटना

‘नया युग-विकसित भारत’ कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा से सजा टीपीएस कॉलेज, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा |

माई भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

पटना: भारत सरकार के ‘माई भारत (MY Bharat)’ अभियान के अंतर्गत टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में ‘नया युग–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत की संकल्पना और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्राचार्य और जिला युवा अधिकारी का संबोधन

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी निर्णायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। वहीं माई भारत की जिला युवा अधिकारी निशा कुमारी ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं की धूम

कार्यक्रम के तहत नृत्य, नुक्कड़ नाटक, संगीत, डिबेट, स्लैम पोएट्री, रील प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग और पेंटिंग जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। आयोजन के समन्वय में IQAC समन्वयक प्रो. रूपम तथा मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कई वरिष्ठ अध्यापकों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई, वहीं मंच संचालन नवनीत कुमार ने कुशलतापूर्वक किया।

रिपोर्ट: विनोद प्रसाद, ब्यूरो चीफ (तृप्ति प्रमाण)

विनोद प्रसाद

ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी ✍️ सच्चाई को सामने लाना, टीम का मार्गदर्शन करना और समाज की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता करना