संवाददाता: अंकित पाल
स्थान: मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित मिलन विहार गेट पर सावन के अंतिम तीन दिनों के अवसर पर श्रीकण्ठ सेवा समिति द्वारा आयोजित 72 घंटे का नॉनस्टॉप महाभंडारा भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ वैदिक हवन-पूजन के साथ किया गया।
72 घंटे तक परोसे गए तरह-तरह के व्यंजन
इस महाभंडारे में शिवभक्तों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। भंडारे में श्रद्धालुओं को फल-फ्रूट, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, खीर, आलू की सब्जी, मैकरोनी, पास्ता, जवे, पकौड़ी और कोल्ड ड्रिंक्स वितरित किए गए। व्यंजनों की विविधता और समिति के सेवा भाव के चलते मुरादाबाद शहर के श्रद्धालुओं का हुजूम 72 घंटे तक लगातार बना रहा।
आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
भंडारे के साथ-साथ समिति द्वारा आयोजित की गई शानदार और भव्य धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। पूरा वातावरण ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
प्रमुख पदाधिकारियों का रहा मार्गदर्शन
आयोजन में समिति के माननीय अध्यक्ष प्रियांशु जोशी, अंशुल गुप्ता, अंकुर भारद्वाज, नीलेश शर्मा, राजीव गुप्ता, मनीष शर्मा, ऋषभ शर्मा, गौरव गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी पंडित शरद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशुल गुप्ता और रवि चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं सेवादार के रूप में भरत शर्मा, विश्वास शर्मा, नवम शर्मा और रितेश सैनी ने निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएँ दीं। समिति के पदाधिकारियों ने इस पूरे तंत्र को एक सूत्र में बंधा हुआ बड़ा परिवार बताया।