---Advertisement---

भाकपा महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दिया भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश |

---Advertisement---

थानों में पहुंचकर पुलिस जवानों का किया सम्मान

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पालघर जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर एक सराहनीय पहल की। भाकपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों में जाकर खाकी वर्दीधारियों को रक्षासूत्र बांधा और समाज एवं पुलिस के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

‘ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए सम्मान’

भाकपा महिला पदाधिकारी कॉमरेड छाया खरपडे, कॉमरेड सुचिता चव्हाण और कॉमरेड सीता जाधव ने बताया कि पुलिसकर्मी त्योहारों के समय भी अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं। कई जवान रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पाते। इसी को देखते हुए कॉमरेड शेरू वाघ की संकल्पना से थानों में रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया गया।

भावुक हुए पुलिस अधिकारी, स्थानीय लोगों ने की सराहना

राखी बंधवाते समय थानों में मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बेहद भावुक नजर आए। पुलिसकर्मियों ने भाकपा की महिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के उपक्रमों से समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने की उम्मीद जताई।

(रिपोर्ट: राजेश कोरी, ब्यूरो चीफ – तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh