---Advertisement---

बीएसएनएल पटना कार्यालय में 1 से 15 सितंबर तक ‘हिंदी पखवाड़ा’ का भव्य शुभारंभ, ई-ऑफिस कार्यशाला का आयोजन

---Advertisement---

रिपोर्टर: तृप्ति प्रमाण ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद (पटना)

बिहार की राजधानी पटना स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले ‘हिंदी पखवाड़ा’ का औपचारिक और भव्य शुभारंभ किया गया। संचार सदन में आयोजित इस उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप सिंह ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन और पवित्र अनुष्ठान के साथ की। 15 दिनों तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

“हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की वाहिका है” – मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप सिंह उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा, “हिंदी हमारे लिए केवल अभिव्यक्ति का माध्यम या एक भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय अस्मिता की संवाहिका है।” इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बदलते दौर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की नवीनतम प्रगति को अपनाते हुए कार्यालय के दैनिक काम-काज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर विशेष बल दिया।

राजभाषा के प्रसार के लिए ई-ऑफिस कार्यशाला का आयोजन समारोह के दौरान कार्यालयी कार्यों में हिंदी का उपयोग सुगम और प्रभावी बनाने के लिए ई-ऑफिस विषय पर एक व्यावहारिक कार्यशाला का भी आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में सहायक महाप्रबंधक डॉ. नीलमणि रंगेश एवं उप मंडल अभियंता एन नागमणि ने अनुदेशक की भूमिका निभाते हुए उपस्थित कर्मियों को डिजिटल माध्यम से हिंदी में कार्य करने की प्रक्रिया समझाई।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रशासन सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं कर्मियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजभाषा अधिकारी पुरुषोत्तम हर्ष ने किया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी जगदीश चंद्र, राजेश कुमार सिंह, कुमार सुशील चौधरी, सुनील कुमार सिंह, राम इकबाल यादव, संजय कुमार, अली एहतेशाम, संजय कुमार और नरेंद्र कुमार सहित परिमंडल कार्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh