ताजा खबरें

मुंबई में I.I.M.U.N. के विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए ज्ञानोदय एजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक अरुण वर्मा |

मुंबई: ज्ञानोदय एजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक अरुण रामकृष्ण वर्मा ने मुंबई में आयोजित ‘इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस’ (I.I.M.U.N.) के विशेष संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। देशभर के चुनिंदा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आमंत्रित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुख्य वक्तव्य दिया।

शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

कार्यक्रम में मोहन भागवत ने ‘संस्कृति, शिक्षा और भारत’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और युवाओं के समग्र विकास पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। संबोधन के पश्चात शिक्षाविदों, संस्थान प्रमुखों और शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।

ज्ञानोदय एजुकेशन ट्रस्ट के लिए गौरव का क्षण

इस प्रतिष्ठित मंच पर देशभर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के संस्थापक, प्रबंधक, निदेशक और प्राचार्य उपस्थित रहे। ज्ञानोदय एजुकेशन ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करने को संस्था के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ट्रस्ट प्रबंधन ने I.I.M.U.N. के सम्मानजनक आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही, मूल्याधारित शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

संवाददाता: साहिल यादव

Sahil Yadav

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.