---Advertisement---

जौनपुर में बिना मान्यता संचालित आर्यन हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, नोटिस जारी |

---Advertisement---

जौनपुर। जौनपुर के डोभी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना मान्यता संचालित आर्यन हॉस्पिटल पर छापा मारा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम गौतम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार भारती ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डोभी CHC के सामने स्थित आर्यन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल बिना आवश्यक मान्यता के संचालित हो रहा था।

अस्पताल संचालक को जारी किया नोटिस

बिना मान्यता के अस्पताल संचालित होने की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस छापेमारी से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जागरूकता फैली है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh