---Advertisement---

जौनपुर में खेत की सुरक्षा में लगे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, ग्रामीणों का विरोध |

---Advertisement---

जौनपुर। जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाया गया करंट एक किसान की जान ले लेने का कारण बन गया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

सुबह शौच के लिए निकले थे किसान

जानकारी के अनुसार, परियावां गांव निवासी 40 वर्षीय किसान साहब लाल गौतम गुरुवार की सुबह पोखरे के पास शौच के लिए गए हुए थे। उसी दौरान वे खेत में लगे करंट की चपेट में आ गए।

खेत मालिक ने जानवरों से बचाव के लिए लगाया था करंट

गांव के ही जितेंद्र यादव ने अपने खेत में जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ लोहे के तारों में करंट प्रवाहित कर रखा था। यह तार टूटकर खेत के बगल में स्थित बगीचे में जा गिरा था। साहब लाल उसी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का विरोध, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा। लेकिन ग्रामीणों ने खेत के मालिक को गिरफ्तार किए बिना लाश ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच जारी

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।

जौनपुर से दिलीप कुमार की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh