---Advertisement---

नालासोपारा: बंद दुकान से आ रही थी बदबू, ताला तोड़ने पर अंदर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव |

---Advertisement---

नालासोपारा, तृप्ति प्रमाण (राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक):

नालासोपारा पूर्व के विजय नगर इलाके में एक बंद दुकान के अंदर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

बदबू आने पर परिचित ने तोड़ा ताला

पुलिस जानकारी के मुताबिक, 8 जून की रात विवेक विश्वकर्मा को सूचना मिली कि संतोष भवन क्षेत्र में स्थित उनकी दुकान से तेज बदबू आ रही है। इसके बाद उन्होंने अपने परिचित रितिक को दुकान का जायजा लेने के लिए भेजा। दुकान बाहर से बंद थी। अंदर से आ रही दुर्गंध के कारण रितिक ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां बाबूलाल जोखईराम विश्वकर्मा (45) जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

उन्हें तुरंत पास के वसई-विरार महानगरपालिका के विजय नगर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक बाबूलाल विश्वकर्मा संतोष भवन, साई प्रशांत अपार्टमेंट के रहने वाले थे।

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मौत का मामला

घटना की सूचना मिलते ही तुलिंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आकस्मिक मौत (एडी) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh