---Advertisement---

मुरादाबाद ईदगाह में ईद अल-अज़हा: लाखों नमाजियों ने मांगी देश की तरक्की और भाईचारे की दुआ |

---Advertisement---

मुरादाबाद। तृप्ति प्रमाण ब्यूरो: मुरादाबाद की ऐतिहासिक ईदगाह में बुधवार को ईद अल-अज़हा की नमाज अदा की गई। सुबह से ही परिसर में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण किया गया था।
नमाज से पहले मौलानाओं ने तकबीर की आवाज बुलंद की। नमाज के बाद मुसलमान समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सपा सांसद रुचि वीरा सहित स्थानीय नेताओं, धार्मिक नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने नमाजियों का अभिवादन किया और त्योहार की बधाई दी।
मुरादाबाद में ईद के दिन गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक देखने को मिली। अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी, मिठाइयां बांटीं और भाईचारे का संदेश फैलाया। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें अतिरिक्त पुलिस बल और मेडिकल टीम तैनात रही।
ईद अल-अज़हा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुसलमान समुदाय के लोग कुर्बानी की रस्म अदा करते हैं और जरूरतमंदों, गरीबों और पड़ोसियों में मांस वितरित करते हैं। इस अवसर पर अमन, भाईचारे, स्वास्थ्य और राष्ट्र की प्रगति की विशेष दुआएं की गईं।
(रिपोर्टर: शरद शर्मा, ब्यूरो चीफ मुरादाबाद, तृप्ति प्रमाण राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh