नालासोपारा पूर्व-पश्चिम के विभिन्न गणेश मंडलों में पहुंचकर किए दर्शन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
वसई-विरार प्रतिनिधि: गणेशोत्सव के अवसर पर वसई-विरार शहर में पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर ने नालासोपारा पूर्व और पश्चिम सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित गणेश मंडलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
गणेश मंडलों में पहुंचने पर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षितिज ठाकुर का स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान मंडलों में मौजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने उन्हें गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि क्षितिज ठाकुर विधायक रहने के दौरान भी गणेशोत्सव के अवसर पर विभिन्न गणेश मंडलों में जाकर दर्शन करते रहे हैं। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष भी उन्होंने नालासोपारा सहित वसई-विरार के अलग-अलग इलाकों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए।
गणेश मंडलों के दौरे के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने गणपति बप्पा के दर्शन किए तथा गणेशोत्सव से जुड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सहभागिता की।
इस अवसर पर वसई-विरार महानगरपालिका के आरोग्य सभापति निलेश देशमुख सहित विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




