मुंबई

भव्य राम मंदिर के 3 वर्ष पूर्ण होने पर चिंचोटी में आयोजित हुई भव्य कलश यात्रा |

VASAI चिंचोटी पाटिल पाड़ा, 22 जनवरी 2026 (गुरुवार):
बजरंग मित्र मंडल एवं जय मां दुर्गा मंदिर समिति के सौजन्य से भव्य राम मंदिर के निर्माण के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को चिंचोटी पाटिल पाड़ा, सर्वे नंबर 2 स्थित जय मां दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

आयोजन की शुरुआत श्री राजू यादव के नेतृत्व में नारियल फोड़कर की गई, जिसके बाद यात्रा गोरात पाड़ा स्थित महाकाल मंदिर परिसर तक पहुँची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर बजरंग मित्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जय मां दुर्गा मंदिर समिति के संस्थापक राजेश कोरी, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, सदस्य विकास मौर्य एवं राधेश्याम चौहान सहित महिला कार्यकर्ताओं—सोनी यादव, गंगोत्री यादव, अनीता कोरी आदि—ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री दिनेश म्हात्रे एवं श्री शिवपूजन गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बजरंग मित्र मंडल एवं जय मां दुर्गा मंदिर समिति की ओर से लॉटरी के माध्यम से 11 भाग्यशाली महिलाओं को उपहार वितरित किए गए।

Surendra Yadav

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.