---Advertisement---

महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: मुंबई में सावरकर समुद्री सेतु कनेक्टर और नागपुर मेट्रो फेज-2 विस्तार को मंजूरी |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण न्यूज़ डेस्क, मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई के विधानभवन में बुनियादी ढांचा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुंबई और नागपुर के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें मुंबई के स्वातंत्र्यवीर सावरकर समुद्री सेतु को बांद्रा किले से जोड़ने वाला नया कनेक्टर और नागपुर मेट्रो फेज-2 का विस्तार शामिल है।

मुंबई में सावरकर समुद्री सेतु का नया कनेक्टर

बैठक में मुंबई के सावरकर समुद्री सेतु से बांद्रा किले तक 3.55 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त संपर्क मार्ग के निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। इस परियोजना पर 1,722.40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसका निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) करेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस कनेक्टर के बन जाने से वर्तमान में 20 से 45 मिनट लगने वाला सफर घटकर मात्र 10 मिनट का रह जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

नागपुर मेट्रो फेज-2 के विस्तार पर मुहर

इसके अलावा, नागपुर जिले के कन्हान क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए नागपुर मेट्रो फेज-2 के तहत कन्हान नदी से कन्हान शहर तक 1.40 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड मेट्रो लाइन बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। इस मार्ग पर एक एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन भी बनाया जाएगा। 310.35 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महामेट्रो) द्वारा किया जाएगा। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।

बैठक में शामिल रहे ये प्रमुख नेता

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा’अजित पवार, मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh