---Advertisement---

वसई-विरार में मूसलाधार बारिश का कहर: नालासोपारा समेत कई इलाके जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण न्यूज़ डेस्क, वसई:

पालघर जिले में रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र की रफ्तार थाम दी है। लगातार हो रही वर्षा के कारण शहर के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं, जिससे आम जनता की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है।

नालासोपारा और रेलवे क्षेत्र में भारी जलजमाव

बारिश का सबसे गहरा असर नालासोपारा इलाके में देखने को मिल रहा है। गाला नगर, रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र और सटे हुए इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय निवासी मजबूरी में इन जलभरे रास्तों से होकर अपने दफ्तर और जरूरी कामों के लिए निकलने को विवस हैं। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात व्यवस्था ठप, छिपे गड्ढे बने खतरा

सड़कों पर जलजमाव के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से गड्ढे नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और दुर्घटनाओं का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, बारिश के कारण ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक सड़कों से गायब हैं, जिससे स्टेशनों और बस स्टॉप पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रशासन की नजर, जारी है निगरानी

वसई-विरार महानगरपालिका प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियंत्रण कक्ष (Control Room) सक्रिय है और नालों की सफाई के लिए टीमें तैनात हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी अत्यंत जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh