जौनपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्व. रामकिशोर बालिका इंटर कॉलेज, नौपेड़वा, जौनपुर में श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी, जौनपुर तन्मय मोहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अड्डा यादव ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, बक्शा अंकित यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजमनी यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विनय यादव, मंजुला मिश्रा और अरुण प्रजापति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में माय भारत वॉलंटियर सुमित सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर: तृप्ति प्रमाण




